Sunday, 25 June 2017

मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से भारत-पुर्तगाल: मोदी, दोनों देशों में हुए 11 करार

दोनों देशों के बीच 11 करार
- 1) आउटर स्पेस
 2) डबल टैक्सेशन अवॉयडेंस 
3) नेनो टेक्नोलॉजी
4) कल्चर को बढ़ावा देना
5) यूथ अफेयर्स
6) स्पोर्ट् 
7) हायर एजुकेशन
 8) साइंटिफिक रिसर्च
 9) पुर्तगाल- इंडिया बिजनेस हब
10)  इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स
11) साइंस एंड टेक्नोलॉजी   
 इससे पहले, दोनों नेताओं ने नेसेसेडडेस पैलेस में वॉक करते हुए बातचीत की।
बाद में मोदी ने राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा की। भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया। लिस्बन में लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। 
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि पहले दोनों देशों को समुद्री लिंक जोड़ता था लेकिन भविष्य में डिजिटल लिंक हमें जोड़ेगा। भविष्य में विज्ञान महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक होगा जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ेगा। साझेदारी के 17 प्रोजेक्ट्स की पहचान की गई है जिसको संस्थागत रूप दिए जाने पर काम चल रहा है। दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए हैं जिससे युवाओं, सांस्कृतिक मामलों में सहयोग को और बढ़ावा मिलेगा जिसका भविष्य में दोनों देशों के रिश्ते पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment